आप को बता दे
नये कानूनों के विषय मे आम जन को जागरूक करने हेतु दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बसन्त विहार क्षेत्र में स्थित स्कूल में जाकर छात्र छात्राओं को नये कानूनों की दी जानकारी
छात्र- छात्राओं को नशे के प्रति भी जागरूक करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में दी जानकारी

थाना बसंत विहार
सम्पूर्ण देश मे लागू/क्रियान्वित हुए 03 नये कानूनों के विषय में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक: 23-08-24 को थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत माउंट लिटरा स्कूल मे 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण देश मे लागू/क्रियान्वित हुए 03 नये कानूनो (1)- भारतीय न्याय सहिंता 2023 (2)-भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (3)- भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए छात्र-छात्राओ व अध्यापकगणों को तीन नये आपराधिक कानूनो में महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में किये गए विशेष प्रावधानो, महिलाओं एवं बच्चों को नये कानून के तहत प्राप्त सुरक्षा अधिकारो, अपराध पंजीकरण की प्रक्रिया में जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर का समायोजन, मॉब लिंचिंग, संगठित अपराध एवं साक्ष्य में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल से सम्बंधित विशेष बदलावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओ व शिक्षकगणों को नये कानून का प्रभावी रूप से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पुराने कानून के स्थान पर नये कानून मे सम्बन्धित मुख्य धाराओ से भलि-भांति अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को दून पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया, साथ ही अपने आस पास मादक पदार्थों की तस्करी अथवा संधिक्त गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के संबंध में तत्काल पुलिस को जानकारी देने हेतु अवगत कराया गया।
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे थाना बसन्त विहार पर नियुक्त अधिकारी/कर्म0गण द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्पूर्ण जनपद में नये कानून के लागू/क्रियान्वयन होने पर आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर रूप से प्रचलित है।



