Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअत्यधिक बारिश के कारण उफान पर आये गधेरे के मलबे के चपेट...

अत्यधिक बारिश के कारण उफान पर आये गधेरे के मलबे के चपेट मे आये 4 नेपालियों के शवों को रेस्क्यू टीमों ने किया बरामद

आप को बता दे

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज दिनांक 23 अगस्त 2024 की रात्रि के लगभग सवा एक बजे के आसपास फाटा में पवनहंस के हैलीपैड के निकट खाट गधेरे के किनारे बने डेरे में रह रहे 4 लोगों के मलवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया। काफी प्रयासों के उपरान्त मलबे में दबे लोगों को निकाला गया है। सभी अचेत अवस्था में मिले हैं। इनके अन्य साथियों के बताये गये विवरण के अनुसार ये सभी लोग नेपाल राष्ट्र के निवासी हैं। इनकी पहचान तुल बहादुर, पूरना, किशना परिहार एवं दीपक के रूप में हुई है। इनके शवों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है। संयुक्त रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जिला पुलिस के जवान शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments