आप को बता दे
पंचेश्वर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन से गोष्टी कर जानी गई समस्याएं व हाल-चाल
पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 22-08-2024 को ASI सुभाष राणा- प्रभारी चौकी मण्डलक द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा , “सेलपैडू” व पूर्व में HC हेम चंद्र -चौकी रौसाल द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्राम सभा ,”पासम” में जाकर वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय ग्रामीण से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, अन्य आपातकालीन दूरभाष नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक् स्थानीय लोगों को नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साइबर अपराध से बचाव व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए ग्राम क्षेत्रान्तर्गत लाभप्रद सूचना से अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।



