Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद चम्पावत लोहाघाट-पंचेश्वर मार्ग पर पुलिस का सख्त अभियान: 24 वाहन चालकों...

जनपद चम्पावत लोहाघाट-पंचेश्वर मार्ग पर पुलिस का सख्त अभियान: 24 वाहन चालकों पर चालान, ₹9000 जुर्माना वसूल

आप को बता दे

सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु पंचेश्वर पुलिस द्वारा पुनः संचालित किया गया विशद वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई सख्त चालानी कार्यवाही, 01 वाहन सीज़

 पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आज दिनांक 20-AUG-2024 को पंचेश्वर पुलिस द्वारा पुनः लोहाघाट- पंचेश्वर मुख्य सडक मार्ग में उ0नि0 हेमंत सिंह कठैत- थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।


चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। सघन वाहन चेकिंग के दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही कि गई। विवरण निम्नवत है 1- ओवरलोडिंग -02 कोर्ट चालान, 2-बिना बीमा – 01 कोर्ट चालान, 3-प्रदुषण- 01 कोर्ट चालान, 4- बिना फिटनेस – 01 कोर्ट चालान, 5- दोषपूर्ण नंबर प्लेट – 05 संयोजन, 6- ब्लैक फ़िल्म – 02 संयोजन, 7- बिना हेलमेट – 02 संयोजन, 8- अन्य – 09 संयोजन, 09- बिना वैध DL / प्रपत्र – 01 मोटर सायकिल वाहन सीज कुल 06 चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किए गए हैं एवं कुल ₹9000/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया है।
सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments