आप को बता दे
पुलिस अधीक्षक चम्पावत के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 02 नफर गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद चम्पावत के समस्त थाना प्रभारियों को वारण्टी अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए त्वरित गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय में प्रेषित किये जाने हेतु आदेश पारित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदय व प्रभारी निरीक्षक टनकपुर महोदय के निर्देशन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2024 को वाद संख्या 4 A / 2017 मु0अ0सं0 28/2016 धारा 2/ 3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित निम्न वारण्टी अभियुक्तगण को कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए रजागंज देहात पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर थाना टनकपुर में दाखिल कराया गया है। उक्त अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय श्रीमान विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) जनपद नैनीताल पेश कराया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. शाकिर पुत्र छोटे उर्फ छुट्टन उर्फ नन्हे निवासी मौहल्ला रजागंज देहात थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उ0प्र0 ( अभियुक्त काफी लम्बे समय से माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के उपरान्त फरार चल रहा था। जिसके माननीय न्यायालय से स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। )
2. सुरेश कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी हबीबगंज वार्ड नं0 03 थाना व तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश
गिरफ्तारी में नियुक्त पुलिस टीम-
1. अपर उपनिरीक्षक श्री बुद्धिवल्लभ पाण्डेय
2. हे0कानि0 126 ना0पु0 खड़क सिंह



