आप को बता दे
प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बागेश्वर ने सभी परीक्षा केन्द्रों में तैनात पुलिस बल की ली ब्रीफिंग दिये आवश्यक दिशा निर्देशl
भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

अक्षय प्रहलाद कोण्डे SP बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 18.08.2024 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक (एल0टी0) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बागेश्वर श्री कैलाश सिंह नेगी द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेl

SP बागेश्वर के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही
1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की गई।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टिगत बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की गई l
4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
5- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।




