आप को बता दे
नशा तस्करो के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही
अभियुक्तों के कब्जे से 3 किलो 6 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज
कोतवाली ऋषिकेश
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ/ नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दिनांक 18.08.2024 को चन्द्रभागा पुल के पास वाहन पार्किंग ऋषिकेश के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त (1)- क्रिश नाथ पुत्र सन्दीप नाथ को 01 किलो 593 ग्राम अवैध गांजा व (2)-अभय नाथ पुत्र पप्पू नाथ को 01 किलो 413 ग्राम अवैध गांजा मय स्कूटी UK07FN-8690 (एक्टिवा) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
(1)- क्रिश नाथ पुत्र सन्दीप नाथ निवासी सपेरा बस्ती, मथुरावाला देहरादून उम्र 20 वर्ष ।
(2)- अभय नाथ पुत्र पप्पू नाथ निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष ।
बरामदगी
(1) अभियुक्त क्रिश नाथ से 01 किलो 593 ग्राम अवैध गांजा ।
(2)अभियुक्त अभिय नाथ से 01 किलो 413 ग्राम अवैध गांजा।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 प्रकाश पोखरिया
2-कानि0 कुलदीप सिह
3-कानि0 विकास कुमार
4-कानि0 तेज सिह
5-कानि0 शीशपाल



