आप को बता दे
वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसायकिल हुई बरामद
कोतवाली पटेलनगर
दिनांक-15-08-2024 को वादी विशाल चौहान पुत्र विश्वास चौहान, निवासी सांई बाबा एन्क्लेव देहराखाश, पटेलनगर, देहरादून द्वारा थाना पटेल नगर में आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 14-08-2024 को उन्होंने अपनी मोटर साईकिल (स्पलेन्डर) सं0-UK07DM-9397 अपने किराये के मकान साँई बाबा एन्क्लेव देहराखाश मे घर के बाहर खडी की थी, जो सुबह वहाँ पर नही थी, जो उनके काफी तलाश करने पर भी नहीं मिली तथा जिसे किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना पटेल नगर में मु0अ0सं0-515/2024 धारा-303 (2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर को घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से दिनांक 17-08-2024 को वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त (1)-शेखर कुमार पुत्र अनिल कुमार तथा (2)-अमित भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज को कबाडी पुल के पास से चोरी की मोटर साईकिल (स्पलेन्डर) सं0-UK07DM-9397 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
(1)- शेखर कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी सिंगल मण्डी पथरीबाग थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून।
(2)- अमित भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज, निवासी गाँधी ग्राम नई बस्ती कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून, उम्र-19 वर्ष ।
बरामदगी
मोटर साईकिल (स्पलेन्डर) सं0-UK07DM-9397
पुलिस टीम
1-उ0नि0 बलदीप सिह, कोतवाली पटेलनगर
2-कानि0 विपिन कुमार
3- कानि0 अरविन्द बर्त्वाल



