Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस का जनजागरूकता अभियान: कॉलेजों में नशा, महिला अधिकारों और साइबर...

बागेश्वर पुलिस का जनजागरूकता अभियान: कॉलेजों में नशा, महिला अधिकारों और साइबर अपराधों पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

आप को बता दे

जनपद पुलिस का जनजागरुकता अभियान लगातार जारी।

थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में नये आपराधिक कानूनों, नशे के दुष्प्रभावों, महिला अधिकारों एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर छात्र/छात्राओं/स्टाफ को किया जागरुक।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “नशा मुक्त /बाल अपराध /साइबर जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक: 17.08.2024 को थानाध्यक्ष बैजनाथ  प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं/स्टॉफ को नये आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए नये आपराधिक कानूनो में महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये प्राविधानों के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों व उनसे बचाव के तरीकों, यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन न0- 112, साइबर हेल्प लाइन न0- 1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य  गीता आर्या भी मौजूद रहीl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments