Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी पुलिस की सख्त तैयारी: सहायक अध्यापक परीक्षा के लिए कोचिंग संस्थानों...

उत्तरकाशी पुलिस की सख्त तैयारी: सहायक अध्यापक परीक्षा के लिए कोचिंग संस्थानों को दी सख्त हिदायतें!

आप को बता दे

सहायक अध्यापक परीक्षा के पारदर्शी संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कोचिंग संस्थानों पर की गयी मीटिंग

कल 18 अगस्त 2024 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवाई जा रही सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक  उत्तरकाशी के निर्देशन में आज दिनांक 17.08.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह व प्रभारी स्थानीय अभिसूचना इकाई दीपक रावत द्वारा पुलिस टीम के साथ उत्तरकाशी के कोचिंग संस्थानों में जाकर कोचिंग संचालकों एवं परीक्षार्थियों की मीटिंग्स लेकर परीक्षा के सम्बंध में उचित मार्गदर्शन किया गया, छात्र/छात्राओं को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न करने, किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आने, असत्य एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने तथा निर्धारित समय में परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने की हिदायत दी गयी। अभ्यर्थियों को धैर्य के साथ परीक्षा देने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments