Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया आजादी का दिन

बागेश्वर पुलिस ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया आजादी का दिन

आप को बता दे

78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बागेश्वर के सभी थाना/चौकियों/कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में किया गया ध्वजारोहण 78 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांकः 15 अगस्त 2024 को अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, की शपथ दिलाई गई तथा सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के सम्बन्ध में बताया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गयी जिसमें
जनपद बागेश्वर पुलिस के अ0उ0नि0 ना0पु0 के पद पर तैनात पदम सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा l

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अंकित कंडारी क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/फायर स्टेशन में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments