Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस ने गांवों के घरों व मन्दिरों में चोरी करने वाले...

पौड़ी पुलिस ने गांवों के घरों व मन्दिरों में चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आप को बता दे

मंदिर की घंटियां चुराने वाला आरोपी सतेंद्र सिंह नेगी सतपुली से गिरफ्तार, दो साथी अभी भी फरार

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग

दिनांक-11.07.2024 को राजस्व क्षेत्र पट्टी गुराडस्यूं -4 तहसील चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल में पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2024 धारा 305(A),331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गयी थी। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार उक्त अभियोग राजस्व पुलिस से थाना सतपुली को स्थानान्तरित की गयी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों को क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.08.2024 को कुशल सुरागरसी पतारसी कर व सर्विलांस की मदद से अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त सतेन्द्र सिंह नेगी को एकेश्वर संगलाकोटी रोड़ सतपुली से मय चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ का विवरण
आरोपी सतेंद्र सिंह से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मैने अपने 02 साथियों गबर व देबू के साथ चोरखीण्डा मंदिर से दिनांक 25 व 26 जुलाई 2024 को तथा अन्य मंदिरों में भी चोरी कर मन्दिर की घण्टियां चुराई थी, जिनमें से कुछ घण्टियां मेरे पास है तथा बाकी घण्टियां गबर व देबू के पास है। चोरखीण्डा मन्दिर में घण्टियों के चोरी होने के सम्बन्ध में थाना थलीसैंण पर मु0अ0सं0 21/24 धारा 305(D) BNS पंजीकृत है। अभियोग में अभियुक्तगण गबर, देबू वांछित हैं जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश जारी है।

नाम पता अभियुक्त
सतेन्द्र सिंह नेगी (उम्र 47 वर्ष) पुत्र दिलबर, निवासी- ग्राम चोरखीण्डा तल्ला, पट्टी-सांवली, तहसील-थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

वांछित अभियुक्तगण
1. गब्बर सिंह पुत्र अज्ञात, निवासी, ग्राम-बामन, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल।
2. देबू पुत्र अज्ञात, निवासी- ग्राम सेडियाखाल, पोखरा, पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल
1) 02 अदद परात पीतल धातु,
2) 02 अदद गागर तांबा धातु
3) एक अदद बंटा पीली धातु
4) 10 अदद घण्टियाँ (थाना थलीसैंण से संबंधित)

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा-प्रभारी C.I.U
2. उपनिरीक्षक श्री दिनेश कुमार
3. मुख्य आरक्षी 33 ना0पु0 श्री कुलदीप सिंह
4. मुख्य आरक्षी 109 ना0पु0 श्री संजयपाल सिंह
5. आरक्षी 286 ना0पु0 श्री तेज सिंह -थाना सतपुली
6. आरक्षी 303 ना0पु0 श्री मनोज कुमार -थाना थलीसैण
7. आरक्षी श्री हरीश लाल- CIU कोटद्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments