आप को बता दे
देहरादून स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल जी द्वारा लिखित पुस्तक “कल फिर जब सुबह होगी” का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री नेगी जी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित भी किया।

नेगी जी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।




