Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडथाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोडा नाले में मैक्स वाहन में फंसे 02 तथा...

थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोडा नाले में मैक्स वाहन में फंसे 02 तथा नाले के तेज बहाव में बहे 05 लोगों को किया गया सकुशल रेस्क्यू

आप को बता दे

नाले के तेज बहाव में बही 01 महिला के शव को शारदा बैराज, टनकपुर क्षेत्र से किया गया बरामद, 01 महिला लापता

 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  चंपावत द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर किया गया घटनास्थल का निरीक्षण ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टनकपुर में जाकर घायलों से जानी गई कुशलक्षेम

आज दिनांक 09.08.2024 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोड़ानाला,  मां पूर्णागिरी मार्ग पर उफनाते हुए बरसाती नाले में एक मैक्स वाहन के फंसे होने की सूचना पर श्री योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन, जल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे 02 लोगों को सुरक्षित निकाला गया तथा नाले के तेज बहाव में बहे 06 लोगों को एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 02 महिलाए जो कि लापता हो गई थी उनमें से 01 शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही जारी है अन्य हेतु तलाश जारी हैं।

घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टनकपुर में भर्ती कराया गया।

 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया घटनास्थल का निरीक्षण –

उक्त घटना की सूचना मिलते ही अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा तत्काल संबंधित को निर्देशित करते हुए त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बचाए जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पल-पल घटना का अपडेट लेते हुए सभी संबंधित एजेंसियों से संबंधित संवाद स्थापित करते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकला गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  द्वारा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु क्षेत्राधिकारी टनकपुर तथा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर को नदी, नालों, रोखड़ों में पूर्व में ही चिन्हित करते हुए पानी बड़ने की दिशा में उक्त स्थानों में पुलिस ड्यूटी नियुक्त कर आवागमन को रोकने हेतु निर्देशित किया गया ।

घायलों की जानी गई कुशलक्षेम –

पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टनकपुर में जाकर दुर्घटना में घायलों की कुशलक्षेम पूछी गई तथा चिकित्सकों से घायलों को उचित उपचार प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति –
1- अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 15 वर्ष घायल

2- पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 17 वर्ष घायल

3 -सीमा कौर पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया थाना खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 15 वर्ष घायल

4 – गीता आर्य पुत्री अमर सिंह निवासी खेतखेड़ा टनकपुर चंपावत उम्र 12 वर्ष घायल स्कूली

5 -चालक उबैश पुत्र खुर्शीद शाह निवासी वर्मा लाइन वार्ड no 03 टनकपुर चंपावत

6-चंदन सिंह पुत प्रह्लाद सिंह निवासी ज्ञानखेड़ा टनकपुर उम्र 55

मृतक –
01 -बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधमसिंहनगर उम्र 14 मृत्यु

02 -सोना कौर पुत्री मक्खन सिंह निवासी रघुलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष लापता

लापता –
01 -मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा उधमसिंहनगर उम्र 9 वर्ष लापता

पुलिस टीम-
01- श्री योगेश चंद्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर
02- व0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह कोरंगा, थाना टनकपुर
03- व0उ0नि0 दिलबर सिंह भंडारी चौकी पर भारी बूम
04- व0उ0नि0 राकेश कठैत चौकी प्रभारी ठूलीगाड़
05- उ0नि0 ओमप्रकाश थाना टनकपुर
06- मुख्य आरक्षी रामलाल
07- मुख्य आरक्षी लाल बाबू

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments