Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे...

पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव व सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक।

आप को बता दे

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वधान में विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल 08.08.2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी व कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी तथा आज 9 अगस्त 2024 को ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा में ‘नशा विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम’ एवं ‘विधिक साक्षरता शिविर’ आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशा,साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जानकारी देकर जागरुक किया गया। शिविर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की सचिव, श्वेता राणा चौहान द्वारा छात्र/छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुये नशे से दूर रहने तथा अपने कैरियर पर फोकस करने के लिए मार्गदर्शन किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि नशा, नाश की जड है, यह हमें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हर रुप से नुकसान पहुँचाकर जीवन को तबाह कर देता है इसलिये सभी नशे से दूर रहे, अपने आसपास के समाज को भी नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करें। इस दौरान उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओं को विधिक अधिकारों के प्रति भी जागरुक किया गया ।

कार्यक्रम में प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल, उ0नि0 गीता द्वारा छात्र/छात्राओं को साइबर, महिला, बाल अपराधों तथा यातायात नियमों के प्रति सचेत करते हुये डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति मॉड्यूल की जानकारी प्रदत्त की गयी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments