आप को बता दे
दिनांक 10/08/2024 को फायर टीम गरुड़ बैजनाथ को गरुड़ रोड पर हरिद्वार छीना के पास लिप्टिस का एक सूखा विशालकाय भारी- भरकम पेड़ सड़क के बीचों बीच गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे यातायात बाधित हो गया था
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क मार्ग पर गिरे हुए पेड़ को वुडन कट्टर की मदद से छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर किनारा किया गया तथा बाधित यातायात मार्ग को पुनः सुचारू किया गया।

पेड़ गिरने से UK-02TA2265 स्विफ्ट टैक्सी का शीशा छतिग्रस्त हो गया था व त्रिलोक सिंह नामक व्यक्ति की बाउंड्री वाल, सोलर प्लेट, छत छतिग्रस्त हो गए थे मौके पर 112 की टीम मौजूद थी |



