Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी सोनिका की पहल: देहरादून तहसीलों में विशेष कैंप से 360 अविवादित...

जिलाधिकारी सोनिका की पहल: देहरादून तहसीलों में विशेष कैंप से 360 अविवादित वादों का निस्तारण

आप को बता दे

देहरादून दिनांक 08 अगस्त 2024, जिलाधिकारी सोनिका द्वारा समस्त तहसीलों में विशेष कैंप लगाते हुए वाद निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित किये जाए। जिलाधिकारी द्वारा वादों के निस्तारण के सम्बन्धित नियमित समीक्षा की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की रही है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील सदर देहरादून में माह के प्रत्येक द्वितीय बृहस्पतिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
तहसीलदार सदर विवेक राजौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तहसील सदर में आयोजित विशेष शिविर में तहसीलदार एवं अपर तहसीलदार कोर्ट के अविवादित 360 वादों का निस्तारण किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments