Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व...

पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में दी गयी विस्तृत जानकारी

आप को बता दे

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजो में जाकर छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनाँक 08.08.2024 को महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा हे0न0ब0ग0 वि0वि0 श्रीनगर व थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैण में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को व स्कूल स्टॉफ को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments