Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने सचिवों को रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण...

सीएम धामी ने सचिवों को रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने और योजनाओं में नवाचार पर जोर देने के निर्देश दिए

आप को बता दे

सीएम धामी द्वारा सचिवालय में सचिव समिति की बैठक के दौरान सचिवों को विभागों के रिक्त पदों का अधियाचन शीघ्र आयोगों को भेजने एवं सुनिश्चित कार्ययोजना के साथ आगामी दो सालों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी एक वर्ष के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का एक रोस्टर प्लान बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

बैठक के दौरान कार्यों और योजनाओं के निर्माण में नवाचार पर विशेष ध्यान देते हुए आधुनिक तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करने के साथ ही नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में जिन इंडिकेटरों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

अधिकारीगण विभिन्न परियोजनाओं को दैवीय आपदा अथवा अन्य किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए उनका सेफ्टी ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी की सुलभता और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के लिए विभागों द्वारा नियमित कैंप लगाने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments