Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशराब पीकर वाहन चलाने तथा लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले...

शराब पीकर वाहन चलाने तथा लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 02 लोगों को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आप को बता दे

यातायात नियमों व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 84 लोगों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

एस0पी0 पिथौरागढ़, के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने व शराब के नशे में वाहन चलाने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
जिस क्रम में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गई-

1. थाना जाजरदेवल पुलिस को 112 के माध्यम से नैनी-सैनी खांकर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय मय टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर अभियुक्त दीपक राम पुत्र प्रेम राम, निवासी- नैनी सैनी खांकर थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 37 वर्ष को स्वयं की पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने तथा उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया।

2. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़,  राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी घाट द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शुभम सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी- चन्द्रभागा ऐंचोली जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

3. जनपद के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 84 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments