आप को बता दे
आज़ दिनांक- 05.08.24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी क्षेत्र अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज सुर सिंह धार कॉलेज नई टिहरी में छात्र-छात्राओं एवं गुरु जनों को नए आपराधिक कानूनो ,नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध एवम यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा मौजूद सभी छात्र छात्रों को बताया गया कि अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़े।सोशल मीडिया व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग अपनी सिलेबस की पढ़ाई संबंधी जानकारी करने में करें। किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आए। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करे। एवम ये सभी जानकारी अपने परिजनों एवम रिश्तेदारों को भी अवश्य दें…



