आप को बता दे
मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर/अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 06/8/2024 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर/अल्मोड़ा एन0एस0 कुंवर द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम फायर स्टेशन में दिवसाधिकारी LFM नवीन जोशी द्वारा CFO के समक्ष फायर स्टेशन कर्मचारियों की गणना ली गई कर्मचारी अपने – अपने टर्नआउट के क्रम में उपस्थित पाए गए। तदोपरांत फायर स्टेशन वाचरूम का निरीक्षण किया तो, F/W अंजना सुप्याल वावर्दी दुरूस्त वाचरुम ड्यूटी पर तथा भारत नेगी वावर्दी संतरी पहरा ड्यूटी पर सतर्क तैनात पाया गया।

साथ ही द्वारा फायर स्टेशन कार्यालय/स्टोर/MT स्टोर के अभिलेखों (बिल रजि0, निरीक्षण रजि0, फायर रिपोर्ट फार्म, फायर रिपोर्ट रजि0, कैश बुक, कार्या0से सबंधित अन्य सभी रजि0, का अवलोकन किया गया एवं कंज्यूमेबुल, नान कंज्यूमेबुल, कंडम स्टॉक बुक,) MT कार्यालय रनिंग लॉग बुक प्रिंटिंग बुक का निरीक्षण किया गया,आवश्यक आदेश/निर्देश निर्गत किए गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर/अल्मोड़ा महो0 द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के साथ विशाल मेगामार्ट बागेश्वर (ऑनर भवन विक्रम सिंह दानू के सहित) का अग्निसुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया CFO द्वारा ऑनर भवन को आवश्यक हिदायत/सुझाव दिया गया।




