Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई में 122 शिकायतें, भूमि विवाद और...

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई में 122 शिकायतें, भूमि विवाद और अतिक्रमण पर विशेष ध्यान

आप को बता दे

देहरादून दिनांक 05 अगस्त 2024, (जि.सू.का.), जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 122 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा ऋण दिलाने, भरणपोषण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, इनकम टैक्स चोरी, आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा जो शिकायतें उच्च स्तर तथा मा0 न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे प्रकरणों पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत करा दें। जिलाधिकारी ने 1905 पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदरों को निर्देशित किया कि भूमि सीमांकन एवं निर्विवाद विरासतन के मामलों को यथाशीघ्र निपटायें। साथ ही निर्देशित किया कि ग्राम समाज, सरकारी भूमि की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारित करें।
जनसुनवाई में एक बालिका द्वारा उच्च शिक्षा हेतु बैंकों द्वारा ऋण न दिए जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रंबंधक जिला अग्रणी बैंक को छात्रा को उच्च शिक्षा हेतु ऋण दिलवाने हेतु बैंकों से समन्वय करने के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास के ही एक व्यक्ति द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है, शिकायत में माध्यम से बताया कि आठ लाख से अधिक आमदनी होने के उपरान्त भी टैक्स नही भर रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को इनकम टैक्स विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में डांडी बड़कोट में भूमाफियाओं द्वारा पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण तथा भोगपुर में पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। अंबीवाला शुक्लापुर में भूमि पर कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। बुल्लावाला में नदी तट पर सुरक्षा दीवार न होने से खेत कटान की शिकायत पर आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमानुसार उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments