आप को बता दे
दिनांक 04-08-2024 को SDRF कपकोट को थाना कपकोट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि परमेटी गांव के पास 1 गौवंश नदी के दूसरी तरफ फंस गया है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए SDRF टीम, फायर रेस्क्यू टीम व आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम घटना स्थल पहुंची और रैस्क्यू अभियान चलाया गया परन्तु नदी का जल स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू रोकना पडा़। आज दिनांक 05/08/2024 को टीम द्वारा पुनः घटना स्थल जाकर रैस्क्यू चलाया और सीडी़ व रोप की मदद से नदी के दूसरे छोर तक पहुंच बनाकर गौवंश को नदी के इस तरफ लाया गया तथा सही हालत में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।





