Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार 7 लोगों के खातों में...

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार 7 लोगों के खातों में 11.65 लाख रुपये की राशि वापस कराई

आप को बता दे

एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस का साईबर ठगों पर प्रहार लगातार जारी

पिथौरागढ़ पुलिस को माह जुलाई 2024 में अलग-अलग मामलों, जैसे- पैसे वापस लौटाने के नाम पर अनजान कॉल करके, गूगल पे के माध्यम से, एनी डैस्क के माध्यम, कोई पुलिस अधिकारी बनकर व अन्य विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन ठगी होने, जमीन खरीद फरोक्त, या पैसों के लेन देन को लेकर साईबर सैल पिथौरागढ़/ एफ0एफ0यू0 में शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे । पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़  परवेज अली के पर्यवेक्षण में, कुल 23 शिकायती पत्रों का निस्तारण करते हुए, 07 लोगों के खाते में लगभग 11 लाख 65 हजार/- रूपये वापस कराये गये । अपने पैंसे वापस पाकर उक्त व्यक्तियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए पिथौरागढ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 तथा https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल को सूचित करें।

पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय- प्रभारी साईबर सैल/ एस0ओ0जी0
2- का0 विपिन ओली- साईबर सैल
3- का0 मनोज कुमार – साईबर सैल
4- हे0 का0 अशोक कुमार- एफ0एफ0यू0
5- का0 आनन्द राणा- एफ0एफ0यू0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments