Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह नेगी की भावुक विदाई: पौड़ी पुलिस ने किया...

अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह नेगी की भावुक विदाई: पौड़ी पुलिस ने किया शानदार सम्मान, बोले—”पुलिस परिवार की यादें हमेशा दिल के करीब रहेंगी”

आप को बता दे

आज दिनाँक 31.07.2024 को अपर उपनिरीक्षक स0पु0 बिजेन्द्र सिंह नेगी के ऐच्छिक सेवानिवृत के अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा सेवानिवृत अपर उपनिरीक्षक स0पु0 बिजेन्द्र सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह, मेमेटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके जीवन के सुखद, शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

बिजेन्द्र सिंह नेगी दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये एवं दिनांक 13.11.2009 को हेड कांस्टेबल स0पु0 तथा 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक स0पु0 के पद पदोन्नत हुये। उनके द्वारा 39 वर्ष 09 माह अपनी सेवाये पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में सीतापुर, हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments