Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडएफ0एफ0यू0 टीम की मेहनत रंग लाई: 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी का...

एफ0एफ0यू0 टीम की मेहनत रंग लाई: 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सुलझाकर पीड़ित को पूरी रकम लौटाई, चेहरे पर लौटी मुस्कान

आप को बता दे

एफ0एफ0यू0 टीम की कड़ी मेहनत से सुलझा धोखाधड़ी का मामला

29 हजार रूपये की धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की सम्पूर्ण धनराशि लौटाकर विखेरी उसके चेहरे पर मुस्कान

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में,क्षेत्राधिकारी परवेज अली के नेतृत्व में साइबर सैल, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट व जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
जिस क्रम में बसन्त बल्लभ द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके खाते से विभिन्न चैकों के माध्यम से 29 हजार रूपये निकाल लिये हैं । जनपद की फाइनेन्सियल फॉड यूनिट द्वारा जाँच पड़ताल की तथा सम्बन्धित बैंक से डिटेल एकत्र कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि उसके खाते में वापस लौटाई गयी ।

एफ0एफ0यू0 टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी 2. हे0 का0 अशोक कुमार, का0 आनन्द राणा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments