Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली पुलिस की कार्रवाई: मानकों के खिलाफ मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर...

चमोली पुलिस की कार्रवाई: मानकों के खिलाफ मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी जारी

आप को बता दे

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस चमोली की ताबड़तोड कार्यवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 व्यक्तियों से वसूला 65,500/- रू0 का संयोजन शुल्क

वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है। इस अवधि में कतिपय लोगों द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए अत्यधिक तेज ध्वनि वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिस कारण आमजनमानस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके दृष्टिगत आज दिनांक 30/07/2024 को यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक एंव यातायात उ0नि0 दिगम्बर उनियाल द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए रैश ड्राइविंग-10, मोडिफाईड साइलेंसर-29 नो पार्किंग-5, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-9, अन्य-38 वाले कुल 91 लोगों के मौके पर चालान कर 65,500/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान हे0कॉ0 जतन राणा, हे0कॉ आशुतोष नौडियाल, आरक्षी नीरज भण्डारी, आरक्षी राहुल जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments