आप को बता दे
एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने थाना/ चौकी क्षेत्रांतर्गत अधिक से अधिक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सम्बन्धी कानून, मानव तस्करी तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस क्रम में आज दिनांक- 30.07.2024 को सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झूलाघाट, आरती द्वारा त्रिपुरा सुन्दरी स्वायत्त सहकारिता आजीविका संघ झूलाघाट, मूनाकोट द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा बैठक में प्रतिभाग कर उपस्थित समस्त सम्मानित महिलाओं को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरुक किया गया, जिसमें-
➡ वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साइबर अपराधों तथा मानव तस्करी के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीको कें बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा अन्तर्राष्टीय सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों व तस्करी आदि की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।
➡ यातायात नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा नाबालिग बालकों को वाहन न चलाने देने हेतु जागरूक किया गया।
➡ 01जुलाई 2024 से लागू हुए भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नए कानून- 1- भारतीय न्याय संहिता 2023, 2- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं 3 – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
➡ महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा पुलिस सहायता न0-112, 1090, 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।



