Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडथाना बैजनाथ पुलिस ने ग्राम कनस्यारी में 05 नाली जमीन में उगाई...

थाना बैजनाथ पुलिस ने ग्राम कनस्यारी में 05 नाली जमीन में उगाई गई भांग की खेती को किया नष्ट साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरूक।

आप को बता दे

मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बैजनाथ पुलिस ने ग्राम कनस्यारी में अलग-अलग जगह पर 05 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों/युवाओं को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु प्रेरित किया गयाl
अवैध भांग की खेती करने वालों के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में इस तरह भांग की खेती करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि किस प्रकार नशे के सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है। सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बानाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गईl चरस/ स्मैक/ शराब व अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले लोगों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई ।

उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments