आप को बता दे
पुलिस टीम ने घायल बुजुर्ग महिला को तुरन्त रेस्क्यू कर खाई से निकालकर समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

आज दिनांक- 27.07.2024 को प्रकाश पंत पुत्र गिरीश चंद्र पंत निवासी उपरारा थाना गंगोलीहाट के द्वारा थाना गंगोलीहाट को अपनी माता श्रीमती अनीता पंत उम्र 80 वर्ष के पहाड़ी से खाई में गिरने की सूचना दी गई, सूचना को प्राथमिकता देते हुए मानवीय आधार पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, हीरा सिंह डांगी मय फोर्स द्वारा उपरारा दसाईथल की दुर्गम पहाड़ी में पहुंचकर बचाव हेतु एक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से एवं दुर्गम पहाड़ियों के अपने अनुभव, कड़ी मेहनत से अदम्य साहस का परिचय देते हुए 300 मीटर नीचे खाई में उतर कर बुजुर्ग महिला को सकुशल खाई से निकाला गया। महिला को प्राथमिक चिकित्सा हेतु थाने के सरकारी वाहन से ले जाकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
महिला के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

रेस्क्यू टीम:- 1. अपर उ0नि0 श्री नरेन्द्र पाठक, 2. हेड का0 देश दीपक सिंह, 3. हेड का0 राजेन्द्र चंद, 4. का0 श्रवण कुमार, 5. का0 वीरेन्द्र जोशी, 6. चालक आन सिंह, 7. HG धर्मेन्द्र कुमार।



