आप को बता दे
यातायात नियमों/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 67 लोगों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में दिनाँक- 27.07.2024 को सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक धारचूला के नेतृत्व में उ0नि0 मेघा शर्मा व हमराही कर्म0 गणों द्वारा धारचूला स्टेडियम के पास चैकिंग के दौरान एक पिकअपर वाहन संख्या- UK05CA- 2076 को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक, देवेन्द्र सिंह द्वारा बिना डीएल /रमन्ना/ वैध कागजात के 40 कट्टे (लगभग 12 क्विंटल) अवैध रेत परिवहन किया जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया तथा चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 67 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें कुल- 04 वाहन सीज किये गए।




