Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी सोनिका ने एनआईईपीवीडी हॉस्टल की मरम्मत के लिए भेजी टीम, छात्रों...

जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईईपीवीडी हॉस्टल की मरम्मत के लिए भेजी टीम, छात्रों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया

आप को बता दे

देहरादून दिनांक 28 जुलाई 2024, जनपद अवस्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में बालक और बालिकाओं के लिए बने हॉस्टल की छत लगातार हो रही बारिश के चलते छत से पानी टपकते की शिकायत का जिलाधिकारी  सोनिका ने संज्ञान लेते हुए, उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा ।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) का निरीक्षण करते हुए वस्तु स्थिति को दिखा। संस्थान के छात्र-छात्राओं को संस्थान के अन्य भवन में शिफ्ट किया गया तथा हॉस्टल भवन के मरम्मत के निर्देश दिए गए। हॉस्टल भवन की मरम्मत के उपरांत टीम द्वारा पुन: निरीक्षण किया जाएगा इसके बाद ही बच्चों को हॉस्टल भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोफेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, संस्थान के अधिकारी /कर्मचारी, संबंधित विभागों अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments