Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने...

नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आप को बता दे

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पौड़ी पुलिस है दृढ संकल्पित।

दिनांक 27.07.2024 को थलीसैंण के एक स्थानीय निवासी ने थाना थलीसैण में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कृष्णा ढौंडिय़ाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना थलीसैण में मु0अ0स0-20/24, धारा 64(2) बी.एन0.एस व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम कृष्णा ढौंडिय़ाल पंजीकृत किया गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सम्भावित स्थानों में दबिश देकर और ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त कृष्णा ढौंडिय़ाल को नौंनस्युं यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

नाम पता अभियुक्त
कृष्णा ढौंडिय़ाल पुत्र सुखदेव सिंह ढौंडियाल गांव नॉनस्यू थाना थलीसैण जनपद पौडी गढवाल।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-20/24, बी.एन0.एस व 5/6 पोक्सो अधिनियम

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक रीना वर्मा
2. मुख्य आरक्षी निरंजन कुमार
3. आरक्षी मनोज कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments