Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडफायर रेस्क्यू टीम व थाना काण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से मलवे...

फायर रेस्क्यू टीम व थाना काण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से मलवे में फंसे वाहन को निकालकर व सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारु

आप को बता दे

आज दिनांकः 27/07/2024 को थाना काण्डा क्षेत्र में कांडा पड़ाव के समीप भूस्खलन होने से सड़क पर मलवा आने पर एक वाहन मय चालक सहित फंसे होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर रेस्क्यू टीम व थाना काण्डा पुलिस मय रेस्क्यू वाहन एवं उपकरण सहित घटना स्थल पर पहुंचे।

 

मौके पर फायर रेस्क्यू टीम और थाना कांडा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करते हुए वाहन को रेस्क्यू रोप व जेसीबी मशीन से खींचकर मलवे से सुरक्षित बाहर निकाला गया साथ ही जेसीबी मशीन द्वारा सड़क पर आये हुए मलवे को भी हटाया गया और बाधित यातायात को सुचारु किया गया। वापसी के समय छतीना के पास सड़क पर पेड़ गिरने से बाधित यातायात को सुचारु किया गया । नोट –उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments