Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने...

देश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी से भेंट की।

आप को बता दे

कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री के सम्मुख प्रदेश के कई समसमायिक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिसमें प्रमुख रुप से मंत्री ने मसूरी स्थित भिलाडू खेल मैदान और कण्डोली खेल मैदान का निर्माण करने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि कई बार यह संज्ञापित हुआ है कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार जैसी अहम दिक्कतों का संकट हो जाऐगा। मंत्री ने अनुरोध किया कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून में ही रखा जाए। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देहरादून ओएनजीसी में सुरक्षा कार्मिकों को उपनल के माध्यम से लिया जाता था किन्तु पिछले लम्बे समय से इसे उपनल से हटाकर अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों को दे दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। काबीना मंत्री ने अनुरोध किया कि इसे पूर्व की भांति उपनल से ही भर्ती किया जाए।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि ओएनजीसी में उपनल से सुरक्षा कार्मिकों को रखने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे और केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय में एचआर को पूर्व की भांति ही यथावत रखा जाऐगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments