Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजागरुकता अभियान के अंतर्गत प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा राजकीय इंटर कालेज मण्डलसेरा के...

जागरुकता अभियान के अंतर्गत प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा राजकीय इंटर कालेज मण्डलसेरा के छात्र-छात्राओं व स्कुली स्टाफ को नये कानूनो व बढ़ते अपराधों से बचाव, के साथ आवश्यक जानकारी देकर किया जागरूक

आप को बता दे

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे(IPS) द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं l पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक:20.07.2024 को प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सलाउद्दीन द्वारा टीम के साथ जागरुकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा में स्कूली छात्र – छात्राओं, स्कूली स्टाफ को बढ़ते अपराधों के बारे में जागरुक करते हुए, दिनांकः 01-07-2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू हुए व भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक करते हुए ।

देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई , साथ ही नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताते हुए शराब व अन्य नशे के नुकसान आदि के संबंध मे अवगत कराया गया।

तत्पश्चात आरक्षी चन्दन कोहली (साइबर क्राईम सेल जनपद बागेश्वर ) द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर क्रिमिनलों के द्वारा अपनाई जाने वाले नये तौर तरीके / AI- Powered face Swapping Technology (Deepfake) के द्वारा साइबर क्रिमिनलों के द्वारा अपनाई जाने वाले टेक्निक एंव उनसे बचने के उपाय आदि के संबंध में विस्तृत व्याख्यान किया गया । साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया ।
उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को उक्त जानकारी से अपने परिवार के सदस्यों, आस पड़ोस के लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया l

उक्त जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments