आप को बता दें
आज दिनांक 17.7.2024 को वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा जनपद चंपावत के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत आगामी समय में होने वाले श्री मां बाराही धाम में होने वाले बग्वाल मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तथा मेले के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं के मध्य नजर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

दौरानी निरीक्षण देवनाथ गोस्वामी, थाना अध्यक्ष, थाना पाटी को मेले के दौरान पुलिस कर्मियो के रहने व खाने की उचित व्यवस्था करने, मेला क्षेत्र में संवेदनशील चेक पॉइंट्स को चिन्हित करने तथा मेले के दौरान मेला क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पूर्व तैयारिया करने आदि संबंधी निर्देश दिए गए।




