Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडथाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में जाकर लोगों की समस्याएं...

थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में जाकर लोगों की समस्याएं जानते हुए हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

आप को बता दें

स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में किया जागरुक, नये आपराधिक कानूनों की दी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक- 16.07.2024 को पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष कनालीछीना,  दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गाँव) अमाली में जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नम्बर 9411112899 देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों को नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साइबर अपराध से बचाव व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए ग्राम क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments