Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडयुवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने व जाति...

युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आप को बता दे 

               दिनांक-05.07.2024 को कोतवाली क्षेत्र बागेश्वर निवासी एक युवती ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी कि उमेश तिवारी निवासी-भीड़ी (दफौट) थाना-कोतवाली बागेश्वर, जिला-बागेश्वर, उम्र-24 वर्ष द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर बागेश्वर से अलग-अलग जगह ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में अभियुक्त उमेश तिवारी उपरोक्त के विरुद्ध FIR No- 42/2024 *धारा-376/504/506/IPC व 3 (2) (V), 3(2) (V) a SC-ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, जिस पर व0उ0नि0 संजय बृजवाल व हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर दिनांक: 08.07.2024 को अभियुक्त उमेश तिवारी निवासी-भीड़ी (दफौट) जिला बागेश्वर, उम्र,24 वर्ष को ताकुला टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 संजय बृजवाल

2. आरक्षी नरेन्द्र गोस्वामी

3. आरक्षी चालक भुवन प्रसाद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments