आप को बता दे
बिगत दिनों से जनपद चंपावत में भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों,राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध होने के कारण तथा जनपद वासियों के सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 08.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के कोतवाली चम्पावतl अंतर्गत बीते दिनों से चल रही लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त क्षेत्रों, मार्गों का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कोतवाली चंपावत के बनलेख, अमोड़ी,स्वाला, धौन,चल्थी का निरीक्षण कर ,थाना/चौकी प्रभारी को आपदा के सम्भावित क्षेत्रों में सजग दृस्टि रखकर, आम जनता की सुरक्षा आदि पर सतर्क दृष्ठि बनाते हुए किसी भी विपरीत परिस्थिति में कम से कम समय में तुरन्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।प्रभारी यातायात को सुगम यातायात एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया।




