आप को बता दे
जनपद रुद्रप्रयाग के चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित डोलिया देवी के पास एनएच पर भारी भरकम बोल्डर्स व पत्थर आने से मार्ग यातायात हेतु बाधित हो गया है। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से मार्ग खोले जाने के प्रयास जारी हैं। चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती के नेतृत्व में चौकी फाटा का पुलिस बल मौके पर मौजूद है, फिलहाल आने-जाने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया जा रहा है।



