Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडयातायात निरीक्षक ने ली यातायात कर्मियों की मीटिंग

यातायात निरीक्षक ने ली यातायात कर्मियों की मीटिंग

आप को बता दे 

बरसात सीजन व कावड़ यात्रा के सम्बन्ध मे दिये जरुरी निर्देश

बरसात सीजन व आगामी कांवड यात्रा के मध्यनजर  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन मे आज 07.07.2024 को निरीक्षक यातायात, श्री राजेन्द्र नाथ द्वारा यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मीटिंग लेकर जरुरी निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा सभी अधिकारी /कर्मचारियों को बरसात सीजन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुये उचित समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। अत्यधिक बारिश व अन्य आपातकालीन स्थिति मे यातायात को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने की हिदायत दी गयी। नशे की हालत, तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने व यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। मीटिंग मे आगामी कांवड यात्रा के सम्बन्ध मे चर्चा-परिचर्चा करते हुये उनके द्वारा सभी को कावड़ के लिये पहले से ही तैयार रहने व कांवड यात्रा के सुचारु व सुरक्षित संचालन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments