आप को बता दे
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, जनपद की ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल अपराध एवं देह व्यापार की रोकथाम व संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जिस क्रम में आज दिनांक- 06.07.2024 को पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर चिन्हिकरण / सत्यापन की कार्यवाही की गई। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम, कूड़ा बीनने, भीख मांगते हुए आदि कार्यों में लिप्त कोई भी बच्चा नहीं पाया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत होटल/ ढाबों एंव ब्यूटी पार्लरों की चैकिंग की गयी जहां कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन चैक किया गया। इस दौरान ब्यूटी पार्लरों में आयी महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर गौरा शक्ति एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जागरूककिया गया।

ए0एच0टी0यू0 टीम:-
1.एच.सी.पी. तारा बोनाल, 2. हेड कांस्टेबल दीपक खनका, 3. कांस्टेबल निर्मल कुमार, 4. कांस्टेबल रणवीर कम्बोज ।



