Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

 आप को बता दे 

शराब के नशे में वाहन चलाने व बिना हेल्मेट के खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर कुल- 07 वाहन किये सीज।

 यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल- 142 लोगों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

जौलजीबी पुलिस ने अल्टो कार से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 04.07.2024 को पुलिस उपाधीक्षक पथौरागढ़,  परवेज अली के पर्यवेक्षण में क्रमश:- 

1.उ0नि0 आरती, थाना प्रभारी झूलाघाट द्वारा कस्बा झूलाघाट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 वाहन चालकों, अनिल चन्द तथा किशन सिंह को शराब के नशे में बिना हेलमेट व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गए। 

2.अपर उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराही हेड का0 अशोक कुमार, एच0जी0 प्रवीण गिरी व एच0जी0 दीपक कापड़ी* द्वारा कोतवाली जौलजीबी गेट के पास चैकिंग के दौरान जौलजीबी बाजार की ओर से आ रही एक अल्टो कार सं0 UK04K-3220 को रोककर चैक किया, जिसमें वाहन चालक किशन सिंह पुत्र नैन सिंह, निवासी- भागीचौरा थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 46 वर्ष, शराब के नशे में बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाया गया तथा वाहन की तलाशी लेने पर 05-05 लीटर के दो जरिकेनों में कुल- 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को एम0वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं व धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली जौलीजीबा में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त को भी सीज किया गया।  

3.जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 103 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट/ रैश ड्राइविंग/ शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर कुल- 07 वाहन सीज किये गए। मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 39 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधि0 व कोटपा के तहत कार्यवाही की गयी।            

      

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments