आप को बता दे
पिथौरागढ़ पुलिस की एफ0एफ0यू0 व साईबर सैल टीम द्वारा पिछले 02 माह के अन्दर ऑनलाईन ठगी व धोखाधड़ी के शिकार 10 लोगों के खातों में लगभग 06 लाख से अधिक की धनराशि कराई वापस
पिथौरागढ़ पुलिस को अलग-अलग मामलों, जैसे- पैसे वापस लौटाने के नाम पर अनजान कॉल करके, गूगल पे के माध्यम से, एनी डैस्क के माध्यम, कोई पुलिस अधिकारी बनकर व अन्य विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन ठगी होने, जमीन खरीद फरोक्त, या पैसों के लेन देन को लेकर साईबर सैल पिथौरागढ़/ एफ0एफ0यू0 में शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे । जिनमें 14 शिकायती पत्रों का निस्तारण करते हुए, 10 लोगों से लगभग 605000/- रूपयों की धोखाधड़ी होना प्रकाश में आया ।
पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, एफ0एफ0यू0 व साईबर सैल पिथौरागढ़ टीम द्वारा तत्काल उक्त मामलों में जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों के पैसे उनके खातों में वापस करायी गयी । अपने पैंसे वापस पाकर उक्त व्यक्तियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए पिथौरागढ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 तथा https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल को सूचित करें।
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय- प्रभारी साईबर सैल/ एस0ओ0जी0
2-उ0नि0 पंकज तिवारी- साईबर सैल
3-हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह- साईबर सैल
4-का0 विपिन ओली- साईबर सैल
5-का0 मनोज कुमार – साईबर सैल
6-हे0 का0 अशोक कुमार- एफ0एफ0यू0
7-का0 आनन्द राणा- एफ0एफ0यू0



