आप को बता दे
आज दिनांक 3/07/2024 को फायर स्टेशन बागेश्वर को केंद्रीय विद्यालय कठायतबाड़ा बागेश्वर के समीप सड़क मार्ग में पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, FSSO गोपाल सिंह रावत के कुशल निर्देशन में फायर रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंची। घटना स्थल पर आम का एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हुआ था। फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क पर गिरे हुए पेड़ को वुडन कट्टर की मदद से छोटे –छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से किनारा किया गया तथा बाधित यातायात को पुनः सुचारू किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा फायर टीम के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।




