आप को बता दे
दिनांक: 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में रायपुर पुलिस द्वारा चलाया जागरूकता अभियान।
अभियान के दौरान आमजन, छात्र छात्राओं को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी

सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में वाहन से किया प्रचार प्रसार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिनांक: 01-07-2024 से संपूर्ण देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों:-
(1) भारतीय न्याय संहिता 2023
(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
(3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
क्रियान्वयन के संबंध में आमजन को जागरुक किए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गय है। जिसके अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में ई रिक्शा में लाउड स्पीकर लगाकर कानून की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही नवल दून डिफेंस एकेडमी में छात्र छात्रों को नए कानून की जानकारी दी गई।




