Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम सड़क पर चलना होगा आसान यदि रखोगे...

रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम सड़क पर चलना होगा आसान यदि रखोगे सड़क के नियमों का ध्यान

आपको बता दे

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर  अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार जनजागरूकता अभियानों के क्रम में आज दिनांक: 24/06/2024 को पुलिस उपाधीक्षक यातायात के निर्देशन में यातायात उपनिरीक्षक चंदन सिंह भंडारी द्वारा गरुड टैक्सी स्टैंड में वाहन स्वामी/ चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने, क्षमता से अधिक सवारी ना ले जाने, नाबालिक द्वारा वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन को न चलाने व वाहन संबंधी समस्त दस्तावेज रखने के संबंध में बताया गया।

साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर एम0वी0 एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया। सड़क हादसों में घायलों की मदद कर “नेक व्यक्ति” स्कीम के बारे में बताया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति फीचर, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, 1098 व 1930 की जानकारी दी गयी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments