Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोटद्वार जल संस्थान अधिशासी अभियंता ने जल जीवन मिशन के तहत चल...

कोटद्वार जल संस्थान अधिशासी अभियंता ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की हमे जानकारी दी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇

आपको बता दे

जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश भर में प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचने का कार्य जल जीवन मिशन योजना के तहत बहुत तीव्र गति से चल रहा है।

 

इसी क्रम में आपको बता दे की जल संस्थान खंड कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार वर्मा द्वारा उनके डिवीजन में चल रही जल जीवन मिशन योजना की अहम जानकारी पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ चैनल को साझा की गई।

 

1. उनके द्वारा बताया गया जल जीवन मिशन योजना के तहत उन्हे 324 गांव आवंटित हुए।


2. पौड़ी जिले में 6 ब्लॉकों का कार्य उनके पास है जिसमें से दुगड्डा , द्वारीखाल, रिखणीखाल, जहरीखाल यमकेश्वर और नैनीदांडा शमिल।


3. 324 गांव को 12,237 कनेक्शन दे चुके हैं जिसमें 29 पंपिंग थी और बाकी ग्रेविटी की योजनाएं थी।


4. बल्लबनास और सिमल चौड़ ,इसमें पानी हर जगह पहुंच चुका है उन्होंने बताया पंपिंग में हमारे पास पंप चेंज किए जा रहे हैं।


5. अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार वर्मा द्वारा बताया गया जल जीवन मिशन की गाइडलाइंस 55 एलपीसीडी से पानी मिल सके, अभी हमारे पंप चेंज हो रहे हैं, जैसी पंप चेंज हो जाएंगे, पानी का दर बढ़ जाएगा।


6. 176 ग्राम सभा में पूर्ण रूप से नल में जल पहुंचा जा चुका हैं।

7. इस समय हमारे पास 26 ग्राम सभाएं ऐसी है जिनमें पानी की कमी हुई है।


8. अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया गया कि वर्तमान में डिविजन द्वारा सभी ब्लॉकों मे टैंकर द्वारा पानी पहुंचाया जा रहा है,जो पानी की कमी को पूरा कर रहे हैं।


9. उनके द्वारा संदेश दिया गया कि इस समय जल संकट है पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करें पानी को बर्बाद ना करें। गाड़ी धोने और खेतो मे पानी का इस्तेमाल न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments